फरेन्दा थाने मे एस आई के साथ मारपीट के मामले मे मुकदमा दर्ज
आई एन न्यूज फरेन्दा / महराजगंज
फरेन्दा थाने मे हुए एसआई के साथ मारपीट के मामले मे फरेन्दा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी सेवा मे बाधा पहुचाना, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि कल दर्ज मुकदमे की धाराओ को तरमीम कर दिया गया है।
बताते चले कि गुरूवार की सुबह 10 बजे दो ट्रेवल ऐजन्सी के मालिको के बीच धानी रोड के छितही जंगल टोके पर विवाद की सूचना पर फरेन्दा थाने के एसआई राजेश पाण्डेय मय फोर्स मौके पर पहुचे और दोनो पक्षो को थाने लाये। थाने मे ही बिवाद बढ गया और एक ट्रेवल ऐजन्सी के मालिक ने एसआई राजेश पाण्डेय से मारपीट हो गई विवाद बढता देख मौके पर फरेन्दा सर्किल के सभी थानो की पुलिस बुला ली गई और अपर पुलिस अधिक्षक हरि गोविन्द भी पहुच गये । गुरूवार को चौबे ट्रेवेल ऐजन्सी के राजेश चौबे की तहरीर पर त्रिभुवन सिह व अमरेश सिह के खिलाफआई पी सी धारा 504 , 506, 392 के तहत दर्ज किया गया था जिसमे शुक्रवार को लूट की एफ आई आर को 151 मे तरमीम करते हुए एस आई राजेश पाण्डेय की तहरीर पर अमरेश सिह निवासी मरहठा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 332, 333 व 7 क्रिमिनल अमेन्डमेन्ट एक्ट के तहत सरकारी कार्य मे बाधा पहुचाने, मारपीट व लोक सेवक के साथ हाथापाई व दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।





