जेसीबी व मिनी बस की टक्कर में 8 लोग घायल

जेसीबी व मिनी बस की टक्कर में 8 लोग घायल

महराजगंज 19 जुलाई । गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित
ग्राम बाजारडीह टोला बनकटा के सामने गोरखपुर से सोनौली जा रही मिनी बस
रोड पर काम कर रहे जेसीबी से टकरा गयी जिसमें 8 लोग गम्भीर रूप से घायल
हो गये।
फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बाजारडीह टोला बनकटा के सामने मिनी बस व
जेसीबी की टक्कर में मिनी बस में सवार इन्दर प्रसाद निवासी जंगल बड़हरा
पनियरा, मजिदुल्लाह निवासी बजौली, चांदमती निवासी नेपाल, अस्फाक अहमद
निवासी उदितपुर नौडीहवा, रामा व पुष्पा निवासी मुजरी टोला कोईलहां,
विद्यावती निवासी कुंआचाप, प्रभावती निवासी बेनीगंज गम्भीर रूप से घायल
हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र
बनकटी लाया गया जहां से दो लोगो को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया
गया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे