प्रधान और लेखपाल की समझदारी से टला बड़ा विवाद ।
प्रधान और लेखपाल की समझदारी से टला बड़ा विवाद ।
आई एन न्यूज बहादुरी डेस्क :
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर टोला अहिरौली में रास्ते को लेकर गांव के कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया था ।जिसे ग्राम प्रधान शम्स तबरेज व लेखपाल ने मिलकर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर विवाद को खत्म करा दिया । तथा दुबारा किसी भी तरह का विवाद ना करने का सभी ग्रामीणों को हिदायत दी । जिसमें ग्रामीणों ने भी अपनी सहमति दिखायी । मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व लेखपाल ने भी ग्रामीणों की सहमति पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की । और गांव वालों ने भी अपने गाँव में किसी भी तरह के विवाद से लोगों को बचने के लिए कहा । और मिलजुलकर रहने का संकल्प लिया । और समाज में एकता की मिसाल पेश की ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )





