छठ पर्व: चेयरमैन नौतनवा का हुआ सम्मान, मिल रही बधाइयां

छठ पर्व: चेयरमैन नौतनवा का हुआ सम्मान, मिल रही बधाइयां

छठ पर्व: चेयरमैन नौतनवा का हुआ सम्मान, मिल रही बधाइयां

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के सभी चारो छठ घाट पर जिस हर्सोल्लास व मेहनत से ऐतिहासिक ब्यवस्था कर छठ पर्व सकुशल शांति पूर्वक सम्मपन्न कराया। उसके लिए गुड्डू रवान
चेयरमैन नौतनवा को नगर के गणमान्य नागरिकों ने सम्मान कर धन्यवाद देते हुए बधाई दी है।
बता दे कि नौतनवा रेलवे स्टेशन स्थित छठ घाट पर पूजा अर्चना को लेकर रेल प्रशासन से चेयरमैन ने रस्साकशी कर पूजा अर्चना की लिए अनुमति प्राप्त किया जो काबिले तारीफ रहा । साथ ही चेयरमैन के अथक प्रयास ने व्रती महिलाओं के लिए जो सुविधाएं उपलब्ध कराएं उसको लेकर नगर में चौतरफा प्रशंसा हो रही है। छठ घाट पर स्थित प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर के गणमान्य नागरिको ने उन्हे धन्यवाद देते हुए बधाई दी।
बधाई देने वालो में में मुख्य रुप से छठ पूजा समिति के अध्य्क्ष प्रकाश सोनी, राजकुमार सिंह, बिंदेश्वर यादव, राजकुमार अग्रहरि, दीपक कुमार, नारायण थापा, विजय वर्मा, भुवाल वर्मा, विमल वेरिवाला, मनीष, सौरभ कुमार, ईश्वर चन्द के साथ ही कस्वे के हनुमान चौक पर सभासद चन्दन चौधरी ने श्री खान को साल ओढाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर श्री खान भावुक होकर इसका पूरा श्रेय आमजन को देते हुए कहा कि “इतने बडे धार्मिक पर्व को सम्मपन्न कराना हमारे अकेले के बस की बात नही है सभी ने एक कड़ी के रूप में मेहनत कर इस पर्व को सकुशल सम्मपन्न कराने में अहम योगदान दिया इसके लिए हम अपने सभासद गणो, नगर पालिका कर्मियो, दोस्तों,कार्यकर्ताओ,छठ समिति के पदाधिकारियों व नगर के आमजन को बधाई देते है।( महराजगंज उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे