पूर्व विधायक नौतनवा ने हरिहरा बाबा के मजार पर चढ़ाए चद्दर, मांगी दुआ।
पूर्व विधायक नौतनवा मुन्ना सिंह मजार पर चाद्दर चढ़ाने जाते हुए
पूर्व विधायक नौतनवा ने हरिहरा बाबा के मजार पर चढ़ाए चद्दर, मांगी दुआ।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विख्यात मोगलहा गांव में स्थित हरियारा बाबा के मजार पर नौतनवा के पूर्व विधायक कुँवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने चद्दर चढ़ाकर क्षेत्र में शांति खुशहाली और समृद्धि के लिए दुआ मांगीं।
बता दे कि इस क्षेत्र का प्रचलित हरिहरा बावा के मजार पर उनका प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम से उर्स मनाया जाता है। इस मौके पर रात्रि में एक मेला भी लगता है। इस उर्स में बड़ी संख्या में महिला पुरुष भाग लेते हैं और अपनी मन्नतें पूरा करने के लिए मजार के पास पूरी रात बैठकर प्रार्थना करते हैं । जिनकी मन्नते पूरी हो जाती है वह मुर्गा चढ़ाते हैं। शुक्रवार को हजारों की संख्या में महिला पुरुष उर्स में शरीक हुए। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह के साथ मुन्नू श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी समाजवादी छात्र सभा नौतनवा रविन्द्र उर्फ राजा, शिवम सिंह सहित दर्जनो लोगो ने हरिहरा बाबा के मजार पर माथा ठेक का दुआ मागें।
(महराजगंज उ०प्र०)





