पुरुषों के लिए वरदान है भुना लहसुन,जानें खाने के 5 बड़े फायदे

पुरुषों के लिए वरदान है भुना लहसुन,जानें खाने के 5 बड़े फायदे

आई एन न्यूज नई द‍िल्‍ली : आयुर्वेद में लहसुन के काफी फायदे बताए गए हैं। कोई लहसुन का प्रयोग कच्‍चा करता है तो कोई इसे सब्‍जी या चटनी में लेता है। लेकिन कम ही लेाग जानते हैं कि लहसुन का सेवन भूनकर भी किया जाता है और खासतौर पर पुरुषों के लिए इस तरह लहसुन खाना बेहद फायदेमंद होता है।

लहसुन में सल्‍फर युक्‍त यौगिकों की मात्रा काफी होती है। इसमें पाएं जाने तत्‍वों में एक ऐलीसिन भी है। इसकी वजह से ही लहसुन में एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट खूब‍ियां होती हैं। लहसुन पर हुई एक रिसर्च बताती है कि लहसुन में मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

वैसे आयुर्वेद के डॉक्‍टर्स अक्‍सर पुरुषों को रात के समय भुने हुए लहसुन की एक कली खाने की सलाह देते हैं। आइये जानते हैं इसके क्‍या फायदे हैं –

1. सेक्‍स हार्मोन बनाता है
लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्‍स हार्मोन के स्‍तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिस्‍फंक्‍शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्‍पर्म क्‍वालिटी बढ़ती है।

2. दांत दर्द में कारगर
भुने लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। दांतों में दर्द होने पर लहसुन को पीसकर दांतों पर रख लें, इससे तुंरत आराम मिलेगा। लहसुन के एंटी – बैक्‍टीरियल तत्‍व दांतों के दर्द को दूर करते हैं। दांत में दर्द के लिए लहसुन को कच्‍चा भी पीसा जा सकता है।

3. दिल को देता है फायदा
भुना लहसुन ब्‍लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है। हालांकि इसका सेवन हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीजों के लिए ज्‍यादा रेफर किया जाता है क्‍योंकि ये बीपी को कम करता है।

4. कैंसर से बचा सकता है
लहसुन का सेवन शरीर में गर्माहट लाता है और ठंड से रक्षा करता है। साथ ही इसे कैंसर से बचाने वाला भी माना जाता है। लहसुन को खासतौर पर यह प्रोस्‍ट्रेट और ब्रेस्‍ट कैंसर से बचाने वाला माना जाता है।

5. पेट की गड़बड़ दूर करे
अगर आपका पेट खराब रहता है या जल्‍दी जल्‍दी इंफेक्‍शन के श‍िकार हो जाते हैं तो भुना लहसुन खाएं। इसके सेवन से सीने में जलन, उल्‍टी और पेट की खराबी आद‍ि दूर करने में मदद मिलती है।

पुरुषों के लिए वरदान है भुना लहसुन,जानें खाने के 5 बड़े फायदे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे