16 साल की उम्र में हुआ था रेप, एक्ट्रेस ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

16 साल की उम्र में हुआ था रेप, एक्ट्रेस ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

Up16 साल की उम्र में हुआ था रेप, एक्ट्रेस ने सुनाई दर्दनाक आपबीती16 साल की उम्र में हुआ था रेप, एक्ट्रेस ने सुनाई दर्दनाक आपबीती
आई एन न्यूज टीम,नई दिल्ली:
जानी मानी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस पद्म लक्ष्मी ने आपबीती सुनाते हुए चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि 7 साल की उम्र में पहली बार उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। इतना ही नहीं उनके अनुसार 16 साल की उम्र में उनके साथ बलात्कार किया गया था।
पद्म लक्ष्मी अमेरिकी टीवी की एक सेलीब्रिटी, लेखिका, एक्ट्रेस और मॉडल हैं। मीडिया को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वह जिस दर्द से गुजरी हैं उसके बारे में दशकों तक किसी से नहीं बताया। वह यहां के सुप्रीम कोर्ट नॉमिनी ब्रेट कवानाफ पर लगे बलात्कार के आरोपों के संदर्भ में बोल रही थीं। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह वह महज सात साल की थीं तब उनका यौन शोषण किया गया और 16 की उम्र में पहली बार बलात्कार हुआ। उन्होंने बताया कि जब वह 16 साल की थी तब 23 साल एक हैंडसम कॉलेज स्टूडेंट से डेट पर गई थीं। वह उनसे लॉस एंजेल्स के मॉल में पार्ट टाइम जॉब करने के दौरान उनसे फ्लर्ट किया करता था। कुछ महीने के रिलेशन में रहने के बाद एक बार वह उसके साथ सो गईं तो सोते वक्त उनका यौन शोषण हो गया।
उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह उस लड़के साथ जब कार में घूमने जाती थीं तो कार पार्क कर घंटों बातें करता था। वह घर भी आता था और हमारी मां से बातें करता था। वह कभी भी मुझे घर छोड़ने या स्कूल छोड़ने में देर नहीं करता था। हमारा रिश्ता अंतरंगता तक पहुंच गया था। लेकिन उसके पता था कि मैं वर्जिन हूं और मुझे यह भी पता नहीं था कि मैं कब तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार हो जाऊंगी।
लेकिन एक दिन वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नाइट आउट पर गईं और वापसी में उसके ही अपार्टमेंट में सो गईं। लेकिन जब सुबह जगीं तो पाया कि उन्हें तेज दर्द हो रहा है और उनके ऊपर ब्वॉयफ्रेंड है। जब मैंने इस बारे में लड़के में पूछा कि यह क्या कर रहे हो तो उसने कहा कि थोड़ी देर ही दर्द होगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे