नौतनवा: 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता पहुंची थाने।

नौतनवा: 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता पहुंची थाने।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हथियहवा निवासी एक युवक द्वारा पड़ोस के एक 14 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार का एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। पीडित पक्ष अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा है।
गुरुवार को करीब दस बजे बलात्कार की शिकार 14 वर्षीय बालिका अपने माता पिता के साथ नौतनवा थाने पर पहुंच कर अपनी व्यथा पुलिस को सुनाया है।
बता दे की घटना बीते बुधवार की रात की है जब लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली तो ससुराल में रहने वाला अनीस चौधरी उम्र 30 वर्ष ने लड़की का मुंह दबाकर पड़ोस में स्थित अपने घर में उसे खीच ले गया और जबर जस्ती उसके साथ मुह काला किया। लड़की को अर्धरात्रि में छोड़कर आरोपी भाग खड़ा हुआ । लड़की रोते बिलखते अपने घर पहुंची और अपनी माँ को पूरी घटना बतायी । पीड़िता का पिता एक वाहन चालक है जो अक्सर बाहर रहता है। पीड़िता की माँ अपने पुत्री को लेकर गांव के लोगो से न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन दबंग युवक के सामने किसी ने उसकी मदद नहीं किया।और थक हार कर आज पीड़िता के पिता के घर पहुंचते ही अपने पीड़ित पूत्री को साथ लेकर नौतनवा थाना पहुचा और थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा बिहागड़ सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है किन्तु घटना पुराना है इसलिए जांच के उपरान्त मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (महराजगंज उ०प्र०)





