नौतनवा: सीओ ने कच्ची शराब के विरोध में लगाई चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक।

नौतनवा: सीओ ने कच्ची शराब के विरोध में लगाई चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक।

नौतनवा: सीओ ने कच्ची शराब के विरोध में लगाई चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक।नौतनवा: सीओ ने कच्ची शराब के विरोध में लगाई चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक।आईएन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: जंगल से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कजरी में नौतनवा पुलिस द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हुए।बुधवार की दोपहर को जंगल से सटे कजरी ग्राम सभा के प्राइमरी पाठशाला में क्षेत्राधिकारी नौतनवा डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव ने कच्ची शराब बनाने और उसके पीने से होने वाले परेशानियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से कहा कि कच्ची शराब जानलेवा है। इसके पीने से आदमी बहुत जल्द ही विभिन्न तरह के बीमारियों का शिकार हो जाता है और उम्र छोटी हो जाती है । साथ ही पूरा परिवार बिखर जाता और आर्थिक संकट के दौर से गुजरने लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब के कारोबार तथा उसके सेवन को रोककर अपने भावी पीढ़ी के भविष्य को संवारा जा सकता है । उन्होंने कहा कि कच्ची शराब बनाने और बेचने वाली की सूचना हमें सीधे दें।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्राम प्रधान विद्यालय के अध्यापक तथा थानाध्यक्ष नौतनवा बिहागड़ सिंह मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे