छेड़खानी से त्रस्त छात्रा के आन लाइन शिकायत पर पहुंचे एसपी।
छेड़खानी से त्रस्त छात्रा के आन लाइन शिकायत पर पहुंचे एसपी।आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की एक छात्रा ने एक सप्ताह से लगातार हो रही छेड़रवानी से दुखी होकर यूपी पुलिस को ट्वीट कर आन लाइन शिकायत दर्ज कराई और छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।बता दे की पुलिस हेडक्वार्टर ने छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस हेडक्वार्टर के निर्देश पर एसपी गुरुवार को स्वंय श्यामदेउरवा पहुंचे और शिकायत करने वाली छात्रा संग परिजनों से बात की और आरोपित के घर पहुंचे। जांच के बाद कप्तान ने बताया कि जिन आरोपितों पर छात्रा ने प्रतिदिन छेड़खानी का आरोप लगाया है वे कक्षा पांच के छात्र हैं और छेड़खानी क्या होती के बारे में जानते तक नहीं। जांच में छात्रा का आरोप निराधार निकला। किन्तु इस घटना की सूचना से श्यामदेउरवा पुलिस के हाथ पाव फूल गये थे।





