हरदी डाली गावँ में तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में दहशत

हरदी डाली गावँ में तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में दहशत

आई एन न्यूज़ नौतनवां डेस्क : नौतनवां के हरदी डाली गांव में शाम करीब पांच बजे तेंदुए के दिखने से दहशत फैल गयी।

हरदी डाली गावं के बड़का टोले के दक्षिण कुछ गावं वालों ने सब्जी की खेती किये हैं आज शाम उसी सब्जी के खेत की रखवाली कर रही महिला को खेत के पास एक तेंदुआ दिखा। जिसे देख कर महिला डरकर भाग गयी और इसकी सूचना ग्रामीणों दी। ग्रामीणों जब झुंड बनाकर तेंदुए को देखने पहुचे तब तक तेंदूआ वहां से गायब हो चुका था। यह बात जंगल मे आग की तरह फैल गयी। और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जुट गए और आस पास की खेतो तथा झाड़ियो में उसकी तलाश करने लगे। इतने में किसी ने डायल 100 एवं कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। जिससे डायल 100 और कोतवाल सोनौली मय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। इसके पश्चात देर रात तक तेंदुए की तलाश पुलिस तथा ग्रामीण करते रहे किन्तु अंधेरा होने के कारण तेंदुआ कही नही दिखा।

हरदी डाली गावँ में तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में दहशत

सोनौली कोतवाल आनंद गुप्ता ने बताया गया कि पंजे के निशान पाए गए हैं खोज बीन जारी है परंतु अंधेरे में दिक्कत आ रही है ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे