गोरखपुर डिवीजन इन्शोरेंश इम्पलाईज यूनियन का दो दिवसीय हड़ताल
आई एन न्यूज़ डेस्क फरेंदा महराजगंज।
गोरखपुर डिविजन इंशोरेंश एम्पलाई यूनियन के बैनर तले दो दिवसीय हड़ताल के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा आनंद नगर में कामकाज ठप रहा । डिवीज़न इंशोरेंश एम्पलाई यूनियन ने अपने पाँच विन्दुओ कि मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम ने हड़ताल किया है। आनंदनगर शाखा कार्यालय में कामकाज ठप कर कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने सरकार की श्रमिक विरोधी नीति, वेतन समायोजन, नई भर्ती, बेरोजगारी एवं महंगाई आदि मांगों के समर्थन में नारेबाजी की तथा विरोध प्रदर्शन किया जिसमें यूनियन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया।
इस दौरान जोखू प्रसाद, सुरेश प्रसाद, दिलीप कुमार, श्याम बिहारी, गोपाल मणि त्रिपाठी, शिव कुमार, इन्द्रमन प्रसाद, बीके सानकोटा, श्रीमती लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित रहे।
संबाददाता : रामकिशुन कुमार फरेंदा महराजगंज।





