सोनौली इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट — किसानों की सहमति लेने पहुंचे एडीएम महराजगंज।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा को जोड़ने के लिए सोनौली में बनने वाले इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट की भूमि अधिग्रहण करने के लिए कार्रवाई तेज हो गई है।
मंगलवार की दोपहर को इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट की भूमि के लिए किसानों से सहमति प्राप्त करने के लिए इंदु भूषण वर्मा एडीएम महाराजगंज , एसडीएम नौतनवां मदन कुमार, अधिशासी अधिकारी सोनौली वीरेंद्र कुमार राव, तहसीलदार नौतनवां इंद्र भूषण तथा हल्का लेखपाल सहित सोनौली नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और किसानों से इस मुद्दे पर बातचीत की।

किसानों का नेतृत्व कर रहे सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सनौली ने कहा की हम सभी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए अपनी भूमि देने के लिए तैयार हैं किंतु हमें हमारे भूमि का सही मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों से बातचीत करते हुए एडीएम ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले किसानों को भूमि का मुआवजा शहरी क्षेत्र के सर्किल रेट से दोगुने से अधिक रेट दिए जाएंगे जब कि ग्रामीण क्षेत्र को ग्रामीण सर्किल रेट से 4 गुना अधिक रेट दिया जाएगा।
इसके उपरांत एडीएम पूरे दल बल के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी किया और सुधीर त्रिपाठी से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए देश हित को देखते हुए सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर क्षेत्र के बड़े काश्तकार कनक बिहारी सिंह पप्पू सिंह, राम आसरे प्रजापति, नंद गोपाल गुप्ता, जुनैद अहमद, बबलू सिंह, अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सभासद प्रदीप नायक,अमीर आलम, बेचन प्रसाद,आशुतोष त्रिपाठी, प्रताप मद्धेशिया, पिंकू सिंह एवं राम शरण चौबे सहित तमाम किसान भी मौजूद रहे।
बता दे की इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण 45 एकड़ भूमि पर होना है इस कार्यवाही से ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के निमार्ण को लेकर अब गम्भीर हो गयी है। जिसके लिए प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है । किसी भी दशा में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण करने की कार्यवाही तेज कर दिया है।






