नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर समाजवादी पार्टी के किसानों का धरना।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: किसानों के समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के किसान नेता राजू दुबे प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में गांधी चौक पर सपाइयो ने धरना दिया।
बुधवार की दोपहर को नौतनवा कस्बे के कुवर आवास से किसानो का जत्था नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पहुंच कर एक दिवसीय धरने पर बैठ गये। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता राजू दुबे ने कहां की आज छुट्टा पशुओं से किसान परेशान है। फसल वाजिब मूल्य न मिलने से दुखी है। भाजपा सरकार केवल किसानों को सब्जबाग दिखा रही है। किसान हर तरफ तरह से परेशान बेहाल है उसे ना खाद मिल पा रहा है और ना ही उसके फसल ही खेतो मे सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आंख और कान अभी भी नहीं खुले तो यह आंदोलन समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में गांव से लेकर जिले स्तर तक लड़ी जाएगी।
धरना देने वालों में मुख्य रूप से कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह पूर्व विधायक नौतनवा, महंत सुरेश मणि त्रिपाठी,ओम प्रकाश जायसवाल, दिनेश सिंह ग्राम प्रधान, सभासद पप्पू जायसवाल अनिल जायसवाल धर्मात्मा जयसवाल,रबिन्द्र उर्फ राजा,आजाद अहमद, अमित यादवरामेश्वर बर्नवाल ,मुन्नू लाला, गुफरान खान, किशन गुप्ता,श्रवण वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।https://youtu.be/VLUHmcLY6Cw


Translate »