नौतनवा में छुट्टा पशुओं के खिलाफ चला अभियान, दो दर्जन पशु भेजे गये गौशदन।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नगर के प्रमुख सड़को पर घूम रहे छूटा पशुओं को पकड़ने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान द्वारा गठित नगर पालिका की टीम ने आज नगर में घूम रहे दो दर्जन छुट्टा पशुओं को पकड़ने में कामयाबी हाशिल किया।और टीम ने पुलिस की देखरेख में6 छोटी गाड़ियों में लदवा कर निचलौल के मधवलिया गौशदन भेजवाया।इस अवसर पर श्री खान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज लगभग दो दर्जन से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर मधवालिया भेजा गया अब यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा,मौके पर वीरेंद्र कुमार राव अधिशासी अधिकारी न0पा0प0 नौतनवां, बिहागड सिंह थानाध्यक्ष नौतनवां, डॉ0 अरविन्द कुमार गिरी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नौतनवां,भानू कुमार, प्रमोद पाठक, शिवचन्द मिस्त्री, इमरान के अलावा भारी संख्या में नगर पालिका कर्मियों ने अपने कठिन परिश्रम से छुट्टा पसुओं में कामयाबी पायी। (महराजगंज उ०प्र०)






