सोनौली को हजरतगंज जैसा रोशनी से जगमगाने का वादा किया पूरा –सुधीर त्रिपाठी

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:भारत नेपाल के सोनौली नगर पंचायत के अन्तर राष्ट्रीय मार्ग को लखनऊ के हजरतगंज जैसा जगमगाने का वादा आज हमने पूरा किया।उक्त बाते गुरुवार की देर शाम को सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली ने कस्बे के रामजानकी चौक पर रेडियम बेल्ट युक्त एलीड़ी स्ट्रीट लाइट के उदघाटन अवसर पर एक सभा को

सम्बोधित करते हुए कहीं।उन्होने कहां कि सोनौली नगर पंचायत को हजरतगंज जैसा बनाने का जो हमने वादा किया था उसको नेशनल हाइवे पर शानदार लाईटों को लगाकर पूरा कर दिया। श्री त्रिपाठी ने यह भी कहां की आपका अपना स्नेह आशीर्वाद दे ताकि अपना नगर, विकास के पथ पर इसी तरह अग्रसर रहे।

उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित वालों में मुख्य रूप से बबलू सिंह अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल , रामानन्द रौनियार , प्रताप मद्धेशिया, सरदार विक्की सिंह ,चक्र बहादुर गिरी सभासद अमीर आलम बेचन प्रसाद प्रदीप नायक अष्टभुजा मिश्रा कृष्ण मद्धेशिया दीपक मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


इसके उपरांत सुधीर त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी बिरेंद्र कुमार राव ने राम जानकी मंदिर परिसर में स्थित सामुदायिक सुलभ शौचालय का फीता काटकर उदघाटन किया। जबकि एलइडी लाइट का बटन दबाकर उदघाटन कर प्रमुख मार्ग को रंग बिरेगे रोशनी से जगमगा कर दिया।बता दे कि रात में सोनौली का नजारा देखने लायक था। महराजगंज उ०प्र०।


https://youtu.be/k2VXrzemZdA





