फरेंदा : रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध तरीके से खड़ी 10 मोटरसाइकिल चालान

फरेंदा : रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध तरीके से खड़ी 10 मोटरसाइकिल चालान

आई एन न्यूज़ फरेंदा महराजगंज । शुक्रवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के खिलाफ जीआरपी थानाध्यक्ष मार्कण्डेय यादव के निर्देश पर उपनिरीक्षक मान सिंह यादव के द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जिसमें रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी 10 मोटरसाइकिलों का चालान किया गया।जिनसे 1000 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष जीआरपी आनंद नगर मार्कंडेय यादव ने बताया कि आनंद नगर रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध तरीके से गाड़ी खड़ी होने का सूचना आए दिन मिल रही थी । जिस पर उपनिरीक्षक मान सिंह यादव को जांच में भेजा गया था। जो अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी पाई गई उनका चालान कर दिया गया।

संबाददाता : रामकिशुन कुमार फरेंदा महराजगंज।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे