नौतनवा के अधिवक्ताओं का आंदोलन, हाईकोर्ट के अधिवक्ताओ ने लिया संज्ञान।
काग्रेशी नेता वसीम खान ने किया अधिवक्ताओ के धरना का समर्थन।आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा तहसील के नायब तहसीलदार के विरुद्ध आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओ का मामला हाई कोर्ट पहुंच के अधिक्ताओ तक पहुंच गया है।गुरुवार को धरने के 16 में दिन धरना स्थल पर लखनऊ खंडपीठ के 3 सदस्सीय अधिवक्ताओ की टीम पहुंचकर क्रमिक अनशन धरना पर बैठे अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला से पूरे प्रकरण की जानकारी ली और कुछ साक्ष्य भी लिया। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र भी प्राप्त किया गया।लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता विश्व मोहिनी राय, विमल कुमार एडवोकेट, आशुतोष राय एडवोकेट ने कहा कि यह मामला हाई कोर्ट के संज्ञान में डाला जाएगा क्योंकि न्याय के लिए लड़ने वाले अधिवक्ताओ की 13 सूत्री मांग जायज है ।इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष वसीम खान अनशन स्थल पर पहुंचकर नागेंद्र शुक्ला द्वारा लगातार चले धरना का खुला समर्थन किया और कहां कि भ्रष्टाचार में लिप्त नायब तहसीलदार के विरुध कार्यवाही नहीं होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। इसके अलावा दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा पूर्व अध्यक्ष दीवानी न्यायालय फरेंदा ओम प्रकाश पांडे तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सुधाकर पांडे नौतनवा तहसील में पहुंचकर अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला के समर्थन में अपना समर्थन जताया। फरेंदा दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा अधिवक्ता द्वारा जन समस्याओं का निराकरण अब तक सक्षम अधिकारी नहीं करा पाए यह आंदोलन प्रदेश के सभी जिलों के बार संगठन को अवगत कराया जाएगा। क्रमिक अनशन पर पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष लाल राही अरुण कुमार सिंह ब्रह्मदेव मिश्रा समूल अंसारी मुकेश तिवारी जगराम विश्वकर्मा समसुद्दीन खान मंत्री अनिल कुमार शर्मा सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।





