प्रेमिका ने मचाया हंगामा तो सगाई करने पहुंचा प्रेमी भागा।
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क: स्थानीय कस्बे के एक मैरेज हाल में गुरुवार को एक युवती ने हंगामा कर अपने करीबी युवक की सगाई रुकवा दी। कहा कि पहली पत्नी के होते हुए दूसरी युवती से कोई भी शादी नहीं कर सकता। युवती के हंगामा करने से सगाई रुक गई।गुरुवार को एक युवती ने हंगामा कर अपने करीबी युवक की सगाई रुकवा दी। कहा कि पहली पत्नी के होते हुए दूसरी युवती से कोई भी शादी नहीं कर सकता। युवती के हंगामा करने से सगाई रुक गई। हंगामा करने वाली युवती ने सगाई कर रहे युवक को अपना पति बताया। हंगामा करने के बाद निचलौल थाने पर पहुंची युवती ने अपने कथित पति के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्र ने कहा कि जांच में आरोप सही मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल के लिए सगाई रुकने की खबर है।





