सोनौली नगर पंचायत कर्मियों में सुधीर त्रिपाठी ने वितरण किया ऊनी जैकेट जूता और रेडियम जैकेट
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत में ठंण्ड को देखते हुए आज सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनौली ने नगर पंचायत कर्मियो को रेडियम जैकेट ऊनी जैकेट जूता वितरित किया ।
बुधवार की दोपहर को नगर पंचायत सोनौली कार्यालय के सभा कक्ष में ठंड से बचाव के लिए कर्मचारियो तथा सफाई कर्मियों को रेडियम जैकेट ऊनी जैकेट तथा जूता वितरित किया।
इस मौके पर कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहां कि नगर को स्वच्छ रखने में आप की अहम भूमिका है । आप को स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करने की भी जिम्मेदारी आपको दी जा रही है । नगर के दुकानदारों से कूड़े को डब्बे में डालने के लिए अपील करें। हम सभी लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चला रहे हैं । लोगो को घर घर पर पहुंच कर उन्हे स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं । लोगों से कूड़े कचरे को एक स्थान पर एकत्रित कर डब्बे में डालने की अपील किया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद अमीर आलम बेचन प्रसाद प्रदीप नायक प्रेम यादव सहित गणमान्य नागरिकों में प्रताप मद्धेशिया पप्पू सिंह पिंकू सिंह नूर आलम अशर्फीलाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





