एक लारव के हेरोइन के साथ सोनौली में नेपाली युवक गिरफ्तार।

एक लारव के हेरोइन के साथ सोनौली में नेपाली युवक गिरफ्तार।

एक लारव के हेरोइन के साथ सोनौली में नेपाली युवक गिरफ्तार।

भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात को दबोच लिया
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात को गश्त के दौरान एक नेपाली संदिग्ध युवक को दबोच कर उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। युवक हेरोइन को भारत से नेपाल में किसी को देने जा रहा था।
एसएसबी एवं पुलिस टीम डंडा हेड के समीप पीलर नंबर 518/24 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान भारत से नेपाल में जा रहा एक युवक दिखाई दिया। टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो भागने लगा। एसएसबी व पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम योगेश बुद्ध पुत्र खेम बहादुर उम्र 26 वर्ष, निवासी सैना मैना जिला रुपंदेही नेपाल बताया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे