नौतनवा में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली।

आईएन न्यूज़ डेस्क नौतनवां । मतदाता दिवस के अवसर पर नौतनवां नगर के स्कूल कॉलेजों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ नौतनवां इंटर कॉलेज से तहसीलदार नौतनवां नरेश चंद तथा नायब तहसीलदार रवि सिंह ने किया। रैली की अगुवाई तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार नौतनवां कर रहे थे। रैली में नौतनवां इंटर कॉलेज तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय नौतनवां के छात्र/छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से सम्बंधित स्लोगन लिखी तख्तियां तथा नारे लगा कर लोगों को जागरूक कर रहे थे। रैली नगर के स्टेशन चौराहा, जनता चौक, अस्पताल चौक, गाँधी चौक होते हुए तहसील परिसर में जा कर एक सभा मे तब्दील हो गई जहां पर तहसीलदार नरेशचंद ने सभी छात्र छात्राओं तथा वहां उपस्थित बीएलओ सहित लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में तहसीलदार नरेशचंद, नायब तहसीलदार रवि सिंह तथा अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने पहली बार मतदाता बनी रीना मद्देशिया, प्रिया भारती, करीमुन निशा, रीमा विश्वकर्मा, अंजनी सिंह, हनुमान दास, महिमा तिवारी, इमरान अहमद, यास्मीन, सर्वेश थापा तथा सोनी को निर्वाचन कार्ड दे कर तथा उन्हें टोपी पहनाकर सम्मनित किया।
कार्यक्रम में डा. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के विमल यादव, परवेज अहमद, सुशील यादव, रंजना सिंह, शमीम अहमद, अर्चना त्रिपाठी, एवं राजेश यादव तथा नौतनवां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश यादव, मीना सिंह, सच्चिदानंद, राम कुमार यादव, कमलेश कुमार चौहान, मुख लाल गुप्ता, अवधेश शर्मा, अन उल्ला खान एवं आशुतोष सिंह तथा निर्वाचन विभाग के बृजेन्द्र पांडेय तथा जयंती रावत आदि लोग उपस्थित थे।





