सोनौली बॉर्डर पर एएसपी ने चलाया सघन जांच, एक दुकान पर छापा, चरस बरामद।

आई एन न्यूज सोनौली टीम:गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त जांच में पुलिस ने कस्बे केएक संदिग्ध किराने की दुकान की जांच में चरस के सैंपल बरामद करने का दावा किया है। शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे महाराजगंज जिले के एएसपी आशुतोष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नौतनवा डा० धमेन्द्र कुमार यादव तथा एसएसबी की टीम को साथ लेकर कस्बे में पैदल मार्च करते हुए सार्वजनिक स्थानों की सघन जांच के क्रम में एसएसबी के खोजी स्वान एक संदिग्ध किराने दुकान में घुस गया । किराने की दुकान में घुसते ही एसएसबी और पुलिस के लोगों ने दुकान की सघन जांच किया। जांच के क्रम में पुलिस को चरस के सैंपल हाथ लगने की खबर है।
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर एएसपी आशुतोष शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थानों की सघन जांच किए गए हैं । एक संदिग्ध दुकान से चरस बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।


Translate »