नेपाल: गोरखपुर की पांच महिलाए गिरफ्तार।
काठमांडू में पाकेट मारने के आरोप में पकड़ी गयी पाचो महिलाए।
आई एन न्यूज डेस्क काठमांडू: काठमांडू महानगर में पुलिस वृत्त, महाराजगञ्ज ने सार्वजनिक स्थान तथा सवारी बसो में पाकेटमारी करने के आरोप में पाँच भारतीय महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस बसुन्धरा, नारायण गोपाल, चोक की तरफ जा रहे कान्तिपुर की बस में पाकेटमारी करने के आरोप में गोरखपुर की प्रीति हरिजन, नीतू हरिजन, पूजा हरिजन, पिकी व सोनी हरिजन को गुरुवार को पुलिस ने दबोच लिया है।
वृत्त के प्रमुख एवं नायव उपरीक्षक फणिन्द्र प्रसाईं ने बताया कि सुस्मिता कुँबर का 52 हजार रू० बस से उतरते समय पाकेट काट कर जैसे ची उतरने के दौरान दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने पकड़े गये महिलाओ के विरुध चोरी,डाँका सम्बन्धी मुकदमा दर्ज का आवश्यक कार्यवाही कर रही है।





