यूपी को विकास की जरुरत है –शहनवाज हुसेन

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क। यूपी के महराजगंज जिले में पनियरा विधानसभा के अल्प संख्यक बाहुल क्षेत्र बेयालिसगांवा में परिर्वतन यात्रा के दौरान सभा को
सम्बोधित करने बीजेपी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसेन आये। सभा में जाने के पहले वे महराजगंज नगर में सांसद पंकज चौधरी के आवास पर पत्रकारो से मुखातिब हुए।
बीजेपी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने कहा कि पूर्वाचल ने देश को पीएम दिया। देश आगे बढ रहा है। सबसे बडे राज्य यूपी के विकास की जरूरत है। मगर यहां तो सडक बनाकर  तरक्की की बात की जा रही है।  सपा पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि फाइटर प्लेन सडक पर उतारने से विकास नही होगा। सपा में रार मैच फिक्सिग था। असल बात यह थी कि चाचा शिवपाल से चेहरे से अलग सीएम अखिलेश को दिखाना था। बसपा को तो बिखर चुकी है। यूपी परिर्वतन चाहता है। नोट बंदी का तो पूरे देश ने समर्थन किया है। तभी तो आक्रोश दिवस से लेकर देश बंदी तक की प्लानिंग फेल हो गयी। काले धन केखिलाफ कार्यवाही के लिए पीएम ने पहले ही एसआईटी बना दी।सरकार समझौते से बधी हुई हेै। विदेश में जमा हुए काले धन का पाई पाई देश में आयेगा। इस वक्त देश में जनता थोडी परेशान जरूर है मगर लोगो का अपार समर्थन सरकार को है। नाट बंदी से आम आदमी नही आम आदमी पार्टी परेशान है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बर्नजी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इसलिए परेशान है कि उनके राज्य में चिटफंड का पैसा संदूक में जमा था। अब वह बाहर नही निकल पा रहा है जिससे वह परेशान है। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान की सर्जरी तो हो गयी अब कीमूथैरेपी की जरूरत है। तभी वहां से आयातित
आंतंक का समूल नाश हो पायेगा। इस कठीन घडी में देश के पीएम के साथ जनता खडी हेै। कठिनाई धीरे धीरे समाप्त हो जायेगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे