महाराजगंज में वृद्ध की चाकूओं से गोद कर हत्या

आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क उत्तर प्रदेश में महाराजगंज के निचलौल क्षेत्र में घर में सो रहे वृद्ध की कुछ लोगों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्राम सभा रुद्रौली के टोला अगया गांव में कल रात 62 वर्षीय अवकाश प्राप्त सहकारिता कर्मी श्रीराम रोज की तरह घर में सो रहा था। अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चाकू से मारकर हत्या कर दी । आज जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पडोसियों ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला । अनहोनी का संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस चैनल का ताला तोड कमरे में गयी तो श्रीराम का रक्तरंजित शव पडा मिला। परिजनों के अनुसार श्रीराम यहां अकेले रहते थे। उनका बेटा मुम्बई में काम करता है और बहू मायके में रहती है। ससुर और बहू के बीच मतभेद से रिश्तों में तना तनी चल रही है । बेटे और बहू के व्यवहार से तंग श्रीराम अपनी सम्पत्ति से बेटे को बेदखल करने की धमकी देता था ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे