सोनौली : पत्नी के आशिक को मौत के घाट उतारने वाला युवक गिरफ्तार।

सोनौली : पत्नी के आशिक को मौत के घाट उतारने वाला युवक गिरफ्तार।

आईएन न्यूज महाराजगंज डेस्क: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में 10 फरवरी को हुए हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर हत्या आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया ।
मंगलवार को रोहित सिंह सहवाज पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि दस फरवरी को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास श्रीनिवास नामक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। उक्त मामले में पुलिस गांव के इंद्रकमल पुत्र प्रहल्लाद को तलाश रही थी जो फरार चल रहा था। आज तड़के पुलिस को सूचना मिली की उक्त वांछित अभियुक्त कही भागने की फिराक में है । जिस पर सोनौली के प्रभारी कोतवाल रविंद्र सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ जगरनाथपुर चौराहे पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़ा गया युवक इंद्रकमल पुत्र प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी का मृतक श्रीनिवास व अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध था। जिसके कारण मैंने श्रीनिवास की हत्या कर दी और मौका पाकर दूसरे व्यक्ति की भी हत्या कर देता। पुलिस ने इंद्रकमल पुत्र प्रहल्लाद को धारा 302 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे