डीआरआई टीम ने नेपाल से आ रही संदिग्ध ट्रक को रोका- कस्टम सोनौली के होश उड़े
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
डीआरआई कस्टम गोरखपुर यूनिट के चार दिनों से सोनौली बार्डर पर डेरा डाले जाने से कस्टम विभाग सोनौली में हड़कंप मचा हुआ है। डीआरआई के हाथ एक बड़ा मामला लगा है। जिसमें कस्टम विभाग सोनौली का गला फसते नज़र आने की खबर है।
खबरों के मुताबिक पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आने वाले हैंडीक्राफ्ट माल समान में काफी दिनों से गोलमाल होने की खबर को संज्ञान में लेकर सोनौली बार्डर पहुंची डीआरआई टीम ने हैंडीक्राफ्ट से लदे एक ट्रक सामान को पकड़ लिया। जिसे कस्टम विभाग सोनौली ने क्लीयरेंस दे दिया था। उक्त ट्रक को डीआरआई टीम ने पकड़ कर पूछताछ के बाद आवश्यक कार्यवाई के लिए सोनौली कस्टम के हवाले किए जाने की खबर है।
बताया गया है कि नेपाल के हैंडीक्राफ्ट सामान के आड़ में चीन निर्मित कीमती ऊनि कपड़े नेपाल के प्रपत्र पर उसे भारत में खपाया जा रहा है। इस धंधे से भारत सरकार के राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है।
कस्टम सूत्रों ने बताया है कि हैंडीक्राफ्ट सामान से लदी उक्त ट्रक को गुप्त स्थान पर रखकर गहन जांच पड़ताल किया जा रहा है। रोकी गई ट्रक कस्टम विभाग सोनौली की गले की फांस बन गई है। कस्टम विभाग ने ट्रक में जितने सामान का क्लीयरेंस दिया है उससे कही ज्यादा सामान ट्रक में लोड होने की खबर है। फिलहाल जांच अभी चल रही है। किंतु जांच अधूरे में छोड़कर डीआरआई टीम वापस लौट गई है जिससे कस्टम विभाग ने राहत की सांस लिया है।
इस संबंध में कस्टम इंस्पेक्टर मनीष ओझा ने बताया कि डीआरआई टीम ने एक हैंडीक्राफ्ट से लदी ट्रक को रोका था, जांच पड़ताल किया जा रहा है।





