Maharajganj:नौतनवा समाजवादी पार्टी के बूथ पर्यवेक्षकों की हुई बैठक, कार्यकर्ताओं में भरे गए ऊर्जा।

Maharajganj:नौतनवा समाजवादी पार्टी के बूथ पर्यवेक्षकों की हुई बैठक, कार्यकर्ताओं में भरे गए ऊर्जा।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: समाजवादी पार्टी नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर्यवेक्षकों की एक आवश्यक बैठक आज नौतनवा स्थित कुंवर आवास पर संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक नौतनवा मुन्ना सिहं ने किया। बूथ पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व महाराजगंज सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा किवर्तमान में देश की राजनीति विषम परिस्थिति से गुजर रही है नौजवान सेना किसान सभी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है हमें वोट की राजनीति से परे जाकर देश सेना नौजवान किसानों के हित में निर्णय लेने होंगे। संप्रदायिक ताकते बौखला गई है। भाजपा अस्थिरता का वातावरण पैदा कर सबको बरगलाना चाहती है। ऐसी परिस्थिति में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए धैर्य पूर्वक निर्णय लेना होगा। पूर्व विधायक नौतनवा मुन्ना सिंह ने बूथ पर्यवेक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आकस्मिक बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है । उनके निर्देशानुसार पहले बूथ पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गयी है। उसके उपरांत बूथ कमेटी के अध्यक्षो के साथ बैठक होगी। चुनाव बूथ स्तर तक लड़े जाएंगे बूथ को किसी भी कीमत पर जितना होगा। बूथ पर्यवेक्षकों बूथ अध्यक्षों से लगातार संपर्क में बने रहेंगे।
बता दे की यह निर्णय आज लखनऊ से लौटे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद महाराजगंज कुंवर अखिलेश सिंह के आने के बाद आनन फानन में बूथ पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में बूथ पर्यवेक्षक
उपस्थित हुए। उपस्थित बूथ अध्यक्षों को राजू दुबे ताहिर अली गोल्डी सिंह महेश सिंह जियाउल्लाह अकेला मत पप्पू खान गौरी शंकर राजेश अग्रहरि रईस कुरैशी जय प्रकाश सिंह भोला अंसारी ओम प्रकाश अशोक यादव अनिल जायसवाल केशव सिंह रामेश्वर बरनवाल सहित कई नेताओं ने संबोधित कर उनमें उत्साह का संचार करते हुए मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कहीं गई।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे