Maharajganj:नौतनवा में लाइम लाइट (मेरी नई पहचान) गायन प्रतियोगिता का आयोजन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नौतनवा नगर में इतिहास में पहली बार संगीत लाइम लाइट मेरी नई पहचान, मंच के माध्यम से गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन व्हाइट हाउस द मैरेज हाल नौतनवा में रविवार की सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। जिसमे गायकी का शौक रखने वाले अपनी प्रतिभा के बल पर नई पहचान बना सकते है।
कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवा द्वारा 3 मार्च दिन रविवार को जिले स्तर के इस संगीतमयी कार्यक्रम में अधिक अधिक युवाओ से भाग लेने की अपील किया है।
उक्त आशय की जानकारी चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वह बड़े मंच पर संगीत से माध्यम से अपने शहर और जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।





