नगर पंचायत सोनौली में फिर बटे आयुष्मान भारत कार्ड,गरीबों को मिलेगा सीधा स्वास्थ्य लाभ– सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नं.01 अम्बेडकर नगर एवं वार्ड नं.03 शास्त्रीनगर में प्रधानमंत्री का अतिमहत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने सैकड़ो गरीब व पात्र लोगों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड वितरित किये ।
इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि मैं बधाई देना चाहता हूं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जिन्होंने गरीबों के लिए वरदान साबित होने वाले आयुष्मान भारत योजना को संचालित करने का कार्य किया।
इसके उपरांत श्री त्रिपाठी ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों से व्यक्तिगत शौचालय बनवाने हेतु अपील किया और प्रा०विद्यालय वार्ड नं.03शास्त्रीनगर(पिपरहियां) में बच्चों में फल भी वितरित किये। उक्त कार्ड के माध्यम से पात्र लोगों को 5 लाख रुपया तक की मुफ्त इलाज किया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,प्रेम यादव,नजामुद्दीन खान,अशुतोष त्रिपाठी, रंजन पाण्डेय, पप्पू खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।






