बन्दर के हमले से घायल महिला की मौत
आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क /महराजगंज
फरेन्दा मथुरानगर के एक बुर्जुग महिला को उत्पाती बन्दर ने हमला कर घायल कर दिया जिससे महिला की मौत हो गयी गांव के लोग काफी गुस्से मे है उत्पाती बन्दर इससे पूर्व भी गांव के कई लोगो के उपर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर चुका है ।
फरेन्दा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला नौडिहवा की रहने वाली सम्पाती देवी उम्र 65 बर्ष सोमवार की सुबह बगल के टोले बेनीनगर मे एक बुर्जुग छविनाथ मौर्या की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर जा रही थी कि तभी रास्ते मे एक उत्पाती बन्दर ने हमला कर दिया जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गयी । सूचना पर पहुचे परिजन उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बनकटी ले गये जहा उपचार किया गया फिर परिजन उनको घर ले कर आ गये मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गयी।








































