तहसील दिवस की शिकायतो को प्राथमिकता पर निस्तारित करे–डीएम
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज बुधवार को नौतनवा मे आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस जिला अधिकारी महाराजगंज वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । आज प्राप्त तमाम शिकायतों का निस्तारण किया गया । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार तथा सीएमओ डॉ प्रवेज लारी ने भी लोगों की शिकायतों को सुना तथा अधिकारियों को इसके निस्तारण का निर्देश दिया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस की शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करना सुनिश्चित करे और आज प्राप्त सभी शिकायतों को 15 दिन में निस्तारित करें और वेबसाइट पर भी लोड करावे ।
श्री कुमार ने बताया कि तहसील दिवस की शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संज्ञान मे लिया जाता है । पिछले दिनों एकीकृत शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की निस्तारित शिकायतो का शासन स्तर पर समीक्षा हुआ और जिलों को श्रेणी प्रदान की गई । इसलिए निस्तारित शिकायतों की रिपोर्ट ऑनलाइन करना ज्यादा जरूरी है ।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दर्ज निस्तारण रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर से किया जाता है । इसलिए समय के भीतर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें और डिफाल्टर पाए जाने पर शासन स्तर से कार्रवाई की जा सकती है । उन्होंने बताया कि स्वीकृत शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन प्राप्त शासन शासन के संदर्भ मे जिलाधिकारी के जनता दर्शन तथा अन्य सभी शिकायते दर्ज होती है तथा इनके निस्तारण की समय सीमा निर्धारित होती है । अधिकारी समय सीमा का पालन कराये । तहसील दिवस में उपनिदेशक कृषि एच एन सिह डीडिओ राधेश्याम डिप्टी आर एमओ अजीत त्रिपाठी जिलापूर्ति अधिकारी अमित त्रिपाठी कृर्षि अधिकारी सहित लिले के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे । संचालन एसडीएम नौतनवा आलोक कुमार ने किया।





