नौतनवां : नगर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

नौतनवां : नगर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

इण्डो नेपाल न्यू्ज नौतनवां डेस्क :

नौतनवां नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

नौतनवां : नगर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रैली में बच्चों ने मतदाता जागरूकता संबंधित स्लोगन सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, वोट हमारा अधिकार है आदि नारों के साथ नगर के स्टेशन चौराहा, जनता चौक, भगत सिंह चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुची। रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर मद्धेशिया,रीता सिंह,राजकुमार गौड़,शत्रुघन कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं नगर के राजकीय बालिका इंटर कालजे के छात्र छात्राओं ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर नगर के विभिन्न चौराहों पर लोगो को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुलेखा त्रिपाठी, पूनम मिश्रा, सावर सुल्ताना आदि उपस्थित थे। वही नगर के ही राजीव गाँधी पी.जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों ने भी कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली रैली कॉलेज से निकल कर छपवा चौराहे तक जाकर वापस
कॉलेज में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान एन एस एस के स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने नारों के माध्यम से लोगो को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक हरिशचंद्र पांडेय, व्यास कुमार शर्मा, अखिलेश प्रजापति तथा जगरनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे