Maharajganjअमन व शांति का पैगाम देता है इस्लाम–मो. अशरफ

Maharajganjअमन व शांति का पैगाम देता है इस्लाम--मो. अशरफ

Maharajganjअमन व शांति का पैगाम देता है इस्लाम–मो. अशरफ
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
इस्लाम ने लोगों को मोहब्बत का पैगाम दिया है। इस्लाम सबका भला चाहता है, जिसे जानता है उसे भी और जिसे नहीं जानता, उसका भी भला करता है।
उक्त बाते शुक्रवार को पत्रकारो से बात चीत में वर्ड सूफी फोरम एवं आल इंडिया ओलमा मशाएख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद मो. अशरफ किछौछवी ने कहीं।
बता दे की नगर पालिका परिषद नौतनवा के जयप्रकाश नगर में स्थित मस्जिद गरीब नवाज की पांचवीं वर्षगांठ शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई । जिसमें वर्ड सूफी फोरम एवं आल इंडिया ओलमा मशाएख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद मो. अशरफ किछौछवी ने शिरकत किया एवं अध्यक्षता मौलाना कमरे आलम ने किया। किछौछवी ने कहा कि इस्लाम ने लोगों को मोहब्बत का पैगाम दिया है। इस्लाम सबका भला चाहता है, जिसे जानता है उसे भी और जिसे नहीं जानता, उसका भी भला करता है। उन्होंने शहर के अमन और चैन की दुआ मांगी। जश्ने पांच साला प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए हजरत किछौछवी ने कहा इस्लाम को मानने वाला कभी दहशतगर्द नहीं हो सकता। कार्यक्रम में चेयरमैन गुड्डू खान , मौलाना गयासुद्दीन, शमीम अशरफी, अतीक अहमद, मौलाना महबूब, इमरान, सैयद वकार, मोहम्मद वसीम, इमरान खान, मौलाना बरकत अली, मौलाना मकबूल, सैयद अफजाल, सैयद सिराज, सैयद वहाज, मौलाना आदि मौजूद रहे। संचालन मौलाना गुलाम सरवर ने किया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे