महाराजगंज: कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया सिंह आज करेंगीं नामांकन पत्र दाखिल

महाराजगंज: कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया सिंह आज करेंगीं नामांकन पत्र दाखिल

महाराजगंज: कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया सिंह आज करेंगीं नामांकन पत्र दाखिल
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत आज शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
इस दौरान नगर के जिला उद्योग तिराहा के पास स्थित एक मैरेज हाल में दोपहर 12 बजे जनसभा का आयोजन भी किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल व छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की पुत्री को अपना उम्मीदवार बनाया है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार रह चुकीं सुप्रिया प्रत्याशी घोषित होने के बाद गांव-गांव गली-गली घूमकर कांग्रेस व अपने पिता स्व. हर्षवर्धन द्वारा कराए गए कार्यों को बताते हुए वोट मांग रहीं हैं। सुप्रिया सिंह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे