आज फरेंदा में रहेंगे पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश,कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
आज फरेंदा में रहेंगे पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश,कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
इंडो नेपाल न्यूज नौतनवा डेस्क:
महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह आज 11:00 बजे फरेंदा कस्बे के एक मैरिज हाल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर गांव स्तर पर जीत के मंत्र देगें ।
इसके उपरांत श्री सिंह धानी ब्लाक के विभिन्न गांव का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
बता दें कि नौतनवा स्थित
कुंवर आवास पर गठबंधन के कार्यकर्ता सुबह से ही पहुंचकर चुनावी रणनीति बनाने में जुट जा रहे है। कुंवर अरिवलेश सिंह तथा पूर्व विधायक नौतनवा मुन्ना सिंह अलग अलग कार्यकर्ताओं से संवाद कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।








































