13 किलो चांदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

13 किलो चांदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

13 किलो चांदी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से सोना तस्करी की गति धीमे होते ही तस्करो ने चांदी की भी तस्करी शुरू कर दी है। नेपाल की सशस्त्र पुलिस ने एक चांदी तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 13 किलो चांदी बरामद किया है।
बता दे की नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल धनुषा ने बलबालबो प्रसाद साह को आज 12 किलो 7 सौ ग्राम अवैध चाँदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया तस्कर मोटरसाइकिल में चादी छिपाकर भारत की तरफ ले जा रहा था।
धनुषा के सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक सुशील प्रसाद पराजुली ने उक्त आशय की जानकारी दी है। पकड़े गए तस्कर को पुलिस ने जनकपुर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है।
चांदी तस्कर ने पुलिसिया पूछताछ में बताया है कि इन दिनों सोने की तस्करी पर विराम लगा हुआ है। किंतु चांदी की तस्करी हो रही है। जिसको लेकर बीरगंज बॉर्डर पर पुलिस एसएसबी में पूर्ण रूप से अलर्ट है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे