नौतनवा कस्बे के सभासद गुड्डू अंसारी पर प्राणघातक हमला, हमलावर फरार,पुलिस को पता नहीं

नौतनवा कस्बे के सभासद गुड्डू अंसारी पर प्राणघातक हमला, हमलावर फरार,पुलिस को पता नहीं

नौतनवा कस्बे के सभासद गुड्डू अंसारी पर प्राणघातक हमला, हमलावर फरार,पुलिस को पता नहीं
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के अस्पताल चौराहे के पास वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर के सभासद गुड्डू अंसारी पर कुछ लोगों ने हमला बोल कर उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उनका इलाज नौतनवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहा है ।
खबरों के मुताबिक शुक्रवार की रात 8:30 बजे नौतनवा कस्बे के प्रमुख मार्ग अस्पताल चौराहा से 10 मीटर दूरी पर गुड्डू अंसारी एक बुक स्टेशनरी की दुकान के सामने खड़ा होकर बात कर रहे थे इसी बीच कुछ अन्य लोग पहुंच गए बाता कहीं के बाद उन पर हमला कर उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उनके आंख में चोटे लगी हैं खून से लहूलुहान हैं ।उनका इलाज  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहा है ।

घटना की खबर मिलते ही नौतनवा नगर के चेयरमैन गुड्डू खान भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है और कहां है कि अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस का घंटो कहीं अता पता नहीं रहा ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे