चेयरमैन नौतनवा ने ई.ओं.को लगाई फटकार, इंसेफेलाइटिस संवाहको को पहुंचाएं जंगल
चेयरमैन नौतनवा ने ई.ओं.को लगाई फटकार, इंसेफेलाइटिस संवाहको को पहुंचाएं जंगल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष गुड्डू खान आज अपने नगर भ्रमण के दौरान नगर के कई स्थानों पर इंसेफेलाइटिस के संवाहक सूअरों का नगर में विचरण पर आज कड़ी नाराजगी जताई है। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि सूअरों को जंगल में पहुंचाएं और इनसे संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करें।
बता दे की पूर्वांचल के लिए अभिशाप बन चुके संचारी रोग व जे0ई0, ए0ई0एस0 की चपेट में आकर जानें-अनजाने हर साल कई मासूम या तो मानसिक रूप से बीमार व दिव्यांग हो जाते हैं या अपनी जान गंवा बैठते है। इस विमारी के रोकथाम हेतू दिनाँक 11 जुलाई को सुअरों के पालने वालो को नोटिस जारी की गई। परन्तु पशुपालको ने इसे गम्भीरता से नही लिया।
इस मानव त्रासदी की भयावहता देखते हुए आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने जिम्मेदारों को तत्त्काल इसके रोकथाम हेतू कठोर कदम उठाने का निर्देश देते हुए कहा कि “अब पशुपालकों से निवेदन करने का समय चला गया है अब कार्यवाही अमल में आनी चाहिए ।
नगर में घूमते हुए सूअरों को देखकर हमें सफाई ब्यवस्था पर शर्म आती है ,क्योंकि गन्दगी व विमारियों का एक मुख्य कारण खुले व आबादी में पल रहे सूअर भी है। नगर पालिका अध्यक्ष के कड़े तेवर को देखते हुए नगर पालिका प्रसाशन हरकत में आया और ऐसे संवाहको को नगर से बाहर करने हेतू अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव व अध्यक्ष ने अपनी उपस्थिति में अभियान चलाकर नगर में पाले गए या घूमने वाले एक दर्जन सुअरों को पकड़वाकर फरेन्दा जंगल मे पहुचाने का कार्य किया। पशु पालकों में नगर पालिका कर्मचारियों की संलिप्तता देख अधिशासी अधिकारी ने एक दर्जन कर्मचारियों को निलम्बित या कार्य से हटाने का निर्णय भी लिया है।
नगर भ्रमण के दौरान शाहनवाज खान,रमाशंकर सिंह (प्रधान लिपिक), सत्यप्रकाश, गोविन्द प्रसाद,सुरेश कुमार,मजीद, सफीक,विनोद,गयासुद्दीन, संजय, जितेन्द्र, राधेश्याम, के अलावा दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।








































