सोनौली क्षेत्र में दो दिनों में बिजली व्यवस्था सुदृढ नहीं हुआ तो उतरेंगे सड़क पर —–सुधीर त्रिपाठी
सोनौली क्षेत्र में दो दिनों में बिजली व्यवस्था सुदृढ नहीं हुआ तो उतरेंगे सड़क पर —–सुधीर त्रिपाठी
इंडो नेपाल न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत सोनौली में बिजली व्यवस्था की बिगड़े हालात पर आज सोमवार को सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि ने बिजली विभाग अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई है, और उन्होने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दो दिनों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हुआ तो हजारों की संख्या में सोनौली नगर पंचायत की जनता को लेकर सड़क पर उतरने का कार्य करूंगा।
सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने इंडो नेपाल न्यूज़़ से दूरभाष पर कहा कि बिजली विभाग के अवर अभियंता सोनौली लापरवाही की सारी हदों को पार कर गए है।
नगर पंचायत सोनौली की तरफ से कर्मचारियों से लेकर सभी तरह की सुविधा देने के बाद भी बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ कराने मे फेल है। भारत नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय महत्व का स्थान सोनौली कस्बे में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप रहा । जिसको लेकर पूरे नगर पंचायत में इस उमस भरी गर्मी में हाहाकार मचा रहा। लोकल फाल्ट के नाम पर बिजली विभाग मनमानी मचा रखा है। बिजली कब आएगी और कट जाएगी इसका कोई भरोसा नहीं है । सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र को 18 घंटे बिजली मिलने है लेकिन रात और दिन मिलाकर तीन से से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है जो बिजली विभाग की उदासीनता का यह सबसे बड़ा प्रमाण है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के इस लापरवाही को देखते हुए आज श्री त्रिपाठी ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता गोरखपुर मंण्डल से वार्ता कर कहा कि सोनौली नगर पंचायत में दो दिनो में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ कर बहाल नहीं की गई तो हजारों की संख्या में जनता को लेकर विद्युत विभाग के विरोध में सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।





