सोनौली से अपहृत बालिका बंगाल में बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
सोनौली से अपहृत बालिका बंगाल में बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कस्बे से अपहृता बालिका को सोनौली पुलिस ने
मुर्शिदावाद पश्चिम बंगाल से बरामद कर अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
खबरो के मुताबिक गत दिनों सोनौली कस्बे से बंगाल का एक युवक एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर बंगाल लेकर चला गया जिसकी तलाश के लिए एक टीम बनाई गई और चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय के नेतृत्व में टीम बंगाल के लिए रवाना हुआ।
पुलिस टीम ने अपहरण कर्ता जिकू उर्फ प्रनवसिल को
पश्चिम बंगाल के थाना लालगोला जनपद मुर्शिदावाद से गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस टीम अपहृता को बरामद कर अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर सोनौली लायी है।








































