निःशुल्क डेंगु परीक्षण स्वास्थ्य शिविर में 1हजार 79 लोगो ने करायी जांच
निःशुल्क डेंगु परीक्षण स्वास्थ्य शिविर में 1हजार 79 लोगो ने करायी जांच
आई एन न्यूज़ नेपाल भैरहवा:
रूपन्देही जिला के सियारी गावपालिका वडा नम्बर 2 स्थित मैनहिया में मायादेवी चेरिटेबल फाउण्डेशन के आयोजना में निःशुल्क डेंगु परीक्षण स्वास्थ्य शिविर के प्रमुख अतिथि सियारी गावपालिका के अध्यक्ष अयोध्या थारु विशिष्ठ अथिति सि.न.न.पा- 4 अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव( भोला ) सियारी वड़ा 2 अध्यक्ष रामकिसुन थारु , इ. प्र. चौकी इन्चार्ज, लायन्स क्लब ऑफ सिद्धर्थ नगर गौतम बुद्ध अध्यक्ष गौतम गुप्ता रहे।
प्रमुख अतिथि श्री अयोध्या थारु ने कहा की डेंगु एक महामारी का रुप है जिसके रोक थाम के लिए समय समय पर फाउण्डेशन द्धारा गावपालिका में शिविर का जांच कराया जाता है उसके लिए मैं हृदय से धन्यबाद देना चाहता हूँ ।
शिविर में 1 हजार 79 लोगो ने जांच कराया जिसने अधिक स्थानीयवासी रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के क्रम में 1 सौ 9 लोगो का डेंगु परीक्षण के लिए रक्त लिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक शैलेश उपाध्याय ने बताया की युनिभर्सल कलेज अफ मेडिकल साइन्सेज भैरहवा, मन्सादेवी प्याथोलोजी सियारी 2, बास रुपन्देही, चौधरी डाइग्नोष्टिक एण्ड प्याथोलोजी सेवा भैरहवा, विजय फार्मा भैरहवा, प्रतिमान–निमा मेमोरियल फाउण्डेशन और सियारी गावपालिका के सहयोग से मैनहिया मा.वि.मा में शिविर लगाया गया।
फाउण्डेशन के अध्यक्ष रवि कुमार रौनियार ने बताया है की शिविर 4 सौ 98 लोगो को निःशुल्क भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से हिन्दु स्वयंसेवक संघ को रबिकान्त उपाध्याय ,समाज सेवी हेम कुमार कुर्मी , दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मनोज अग्रहरी ,गणेश गुप्ता लगायत अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
महेश गुप्ता रूपन्देही नेपाल





