40वां विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया

40वां विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया

40वां विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया40वां विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम
से मनाया गया
आई एन न्यूज़ नेपाल भैरहवा:
भारत नेपाल सोनौली बार्डर बेलहिया वार्ड नंबर 1 में 40 वां विश्व पर्यटन दिवस बड़े ही धूमधाम से में मनाया गया।
भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश करने वाले सर्व प्रथम में दो विदेशी नागरिकों को अतिथि के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदेश नम्बर 5 के पर्यटन मंत्री लीला गिरी रहे। जब कि नेपाल के पर्यटन व्यवसायी द्वारा पर्यटन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय सीमा से नेपाल सीमा में कदम रखने वाले व्यक्ति को अपना अतिथि बनाने की घोषणा किया था। जिस पर आज सबसे पहला ब्यक्ति फ्रांस के दो नागरिक पर्यटक रहे। जिनका पर्यटन व्यवसायीयो ने शांति द्वार के नीचे स्वागत कर पंचे बाजा के साथ नगर में एक रैली निकल कर भब्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से रुपन्देही डा शांत कुमार शर्मा, कृष्णा प्रसाद धिमिरे, सी पी श्रेष्ठ, विष्णु गौतम, किशोर जोशी, रविन्द्र शर्मा घिमरे, सोटो नेपाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, दीपक भंडारी, दीपिका राणा, पूनम पोखरेल सहित पर्यटन व्यवसायी उपस्थित रहे।
रूपंदेही नेपाल

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे