एपीजे अब्दुल कलाम भारत को नई ऊंचाईयो पर पहुचाये–गुड्डू रवान
एपीजे अब्दुल कलाम भारत को नई ऊंचाईयो पर पहुचाये–गुड्डू रवान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और एक अच्छे शिक्षक के रूप में लोकप्रिय डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम का आज जन्मदिन है। मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम की आज 88वीं जयंती है।
इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने अपने आवाश पर उनका जन्मदिन बड़े ही सादगी के साथ मनाया तथा उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराते हुए अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि “भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 कलाम साहब आज ही के दिन तमिलनाडु में पैदा हुए उनका पूरा जीवन देश सेवा और मानवता को समर्पित रहा। अपने व्यस्त जीवन में भी कलाम साहब ने कभी पठन-पाठन से खुद को दूर नहीं किया,और राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने भारत को नई ऊंचाई पर पहुचाया, यही वजह है कि एपीजे अब्दुल कलाम का यह विचार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
इस अवसर पर बन्टी पाण्डेय, शाहनवाज खान, संजय मौर्य, राजकुमार गौड़, किसमती देवी, गिरजाशंकर प्रजापति, सीताराम, मकसूद अहमद, मनोज कुमार, अंसुमान गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।


