जनता से सीधे होगी संवाद,समस्याओं का तत्काल होगा निदान— नवागत डीएम महराजगंज
जनता से सीधे होगी संवाद,समस्याओं का तत्काल होगा निदान— नवागत डीएम महराजगंज
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: 2012 बैच के युवा आई.ए.एस उज्जवल कुमार आज महाराजगंज पहुँचकर पदभार संभाल लिये। इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहां की सरकार के मंशा के अनुरूप चलाई गई योजनाओं को धरातल पर लाने की प्राथमिकता होगी और वहीं दूसरी तरफ़ मुख्य एजेंडा विकास को बढ़ावा देना मेरा लक्ष्य होगा । नवागत जिलाधिकारी ने यह भी कहां की जनता से सीधे संवाद कर उनके समस्याओं के निदान किया जायेगा।मधवलियां गो सदन के मामले पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। नवागत जिलाधिकारी ने जनता से सीधे संवाद कर उनके समस्याओं के निदान की बात कहीं। पत्रकार वार्ता के तत्काल बाद जिलाधिकारी निचलौल तहसील के लिए प्रस्थान कर गये।
बता दें की निराश्रित गोवंश की भौतिक निरीक्षण में कमी की वजह से निलंबित हुए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय पर शासन के बड़ी कार्यवाही से पूरे जिले में हड़कंप मची हुई है।
(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)





