सोनौली: सीओ नौतनवा ने बैंकों का किया सघन औचक निरीक्षण

सोनौली: सीओ नौतनवा ने बैंकों का किया सघन औचक निरीक्षण

सोनौली: सीओ नौतनवा ने बैंकों का किया सघन औचक निरीक्षणसोनौली: सीओ नौतनवा ने बैंकों का किया सघन औचक निरीक्षण
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव अपने पूरे दलबल के साथ भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे के विभिन्न बैंकों का औचक निरीक्षण कर बैंक के व्यवस्था को जांचा परखा और शाखा प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। खबरों के मुताबिक बुधवार को करीब 1:00 बजे क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव पहले भारतीय स्टेट बैंक सोनौली शाखा में पहुंचे जहां उन्होंने बैंक परिसर में खड़े वाहनों की सघन जांच किया, उसके उपरांत बैंक गार्ड के असलहे का निरीक्षण किया फिर मैनेजर कक्ष में पहुंचकर बैंक के इमरजेंसी अलार्म बजाएं और सीसीटीवी का अवलोकन किया। फिर वहा से निकल कर सोनौली कस्बे में स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया बैक में पहुंचे और बैंक परिसर में खड़े लोगों से पूछताछ किया और बैंक प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनौली विजय राज सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय सहित भारी पुलिस फोर्स मौजद रही ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे