सोनौली नगर पंचायत कर्मचारियों ने प्रकट किया शोक
सोनौली नगर पंचायत कर्मचारियों ने प्रकट किया शोक
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के कर्मचारी सुजित चौधरी के दादा का आज तड़के निधन हो गया उनके निधन से नगर पंचायत कर्मचारी काफी शोकाकुल है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने एक शोक सभा कर उनके मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।
बता दें कि मंगलवार की देर रात को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 माधव रामनगर निवासी दूधनाथ चौधरी पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकी चौधरी जो लगभग 67 वर्ष के थे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे उनकी बीती रात एकाएक तबीयत खराब हुई अस्पताल के बाद उनकी हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई। उनके मृत्यु की खबर आम होते ही सुधीर त्रिपाठी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बधाया। स्वर्गीय दूधनाथ चौधरी का दाह संस्कार डांडा नदी के तट पर उनके बड़े पुत्र नंदलाल चौधरी ने मुखाग्नि देकर की।
सुधीर त्रिपाठी के पीआरओ सुजीत चौधरी के स्वर्गवासी दूधनाथ चौधरी दादा थे। उनके अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक शरीक हुए।





