सोनौली बॉर्डर:14 वर्षीय नेपाली बालिका को एसएसबी ने सौपा नेपाल को 

सोनौली बॉर्डर:14 वर्षीय नेपाली बालिका को एसएसबी ने सौपा नेपाल को 

सोनौली बॉर्डर:14 वर्षीय नेपाली बालिका को एसएसबी ने सौपा नेपाल को 
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी ने एक 14 वर्षीय नेपाली बालिका को रोककर उसे आवश्यक पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस के माध्यम से सामाजिक संगठन माइती नेपाल को सौंप दिया है ।
खबरों के मुताबिक रविवार की दोपहर को एक 14 वर्षीय नेपाली बालिका नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी जिसे संदेह के आधार पर एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर पर रोक लिया और उससे पूछताछ किया तो पता चला कि वह अकेले दिल्ली जा रही है। महिला जवानों के माध्यम से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम वीरस केसी उम्र 14 वर्ष निवासी जिला पठान नेपाल बताया । उसने यह भी बताया कि प्युठान के पास के रहने एक युवक से फेसबुक पर उससे दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई युवक उसे दिल्ली ले जा रहा था किंतु वह अकेले बॉर्डर पहले क्रश कर गया और मैं अब जा रही थी। एसएसबी ने उक्त लड़की को नेपाली सीमा बेलहिया के इलाका प्रहरी कार्यालय के प्रभारी कमल बेलवासे के माध्यम से नेपाल माईती संस्था को सौंप दिया है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे