छठ के पर्व में सराबोर नजर आया सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र

छठ के पर्व में सराबोर नजर आया सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र

छठ के पर्व में सराबोर नजर आया सोनौली नगर पंचायत क्षेत्रछठ के पर्व में सराबोर नजर आया सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
छठ महापर्व अाज तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया, इस पर्व पर पूरा सोनौली नगर छठ के रंग में सराबोर नजर आया इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि “आस्था का यह महान पर्व छठ मेरे नगर के लोग भी बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मानते हैं,जिसे देख मुझे उर्जा मिलती है और मैं पूरी तत्परता के साथ लगा रहता हूँ और लोगों के स्नेह और आशीर्वाद एवं छठी मईया के कृपा से नगर के सभी घाटों पर छठ पर्व सकुशल सम्पन्न हो जाता है।
बता दे कि शुक्रवार से निर्जल व्रत रखने वाली हजारों महिलाएं और पुरुष शनिवार सुबह ही छठ घाटों की तरफ उमड़े महिलाओं ने पूजा अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया तत्त्पश्चात घाटों पर जमकर आतिशबाजी की गई।
आदर्श न.पं. सोनौली की कामना त्रिपाठी व प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने नगर नगर पंचायत द्वारा छठ व्रती महिलाओं को नदी में उतरने हेतु लगाये गये सीढ़ी, लाइटिंग, साफ सफाई, मूर्ति स्थापना, नदी के तट पर बैरिकेटिंग सहित सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें इसी बीच नौतनवां के विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दिया और अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी द्वारा छठ घाट पर किये गये व्यवस्था की सराहना किया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी द्वारा छठ व्रती माताओं बहनों के लिये लगभग पच्चास निःशुल्क आटो(टैम्पू) की व्यवस्था किया गया था। एवं वार्ड नं.03 शास्त्री नगर के छठ घाट पर मोबाइल शौचालय की व्यवस्था किया गया। और जब आज सुबह सूर्य देव अपनी पूरी लालिमा के साथ आसमान पर दिखाई दिए तो व्रती महिलाओं ने अर्ध्य देकर व्रत को समाप्त किया तब श्री त्रिपाठी ने अर्ध्य देकर निकल रहे श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लेते हुये सभी को प्रसाद वितरण करते नजर आए।
श्री त्रिपाठी ने पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में अपना सहयोग देने के लिए प्रशासन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम, प्रेम यादव, अफरोज खान, राजकुमार नायक,पप्पू सिंह, अष्टभुजा मिश्रा, मुमताज, अशुतोष त्रिपाठी, विनय यादव, पप्पू खान, रामअशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे